19 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 16 सचिव नियुक्त, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प,
जखोली/रुद्रप्रयाग। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखोली की नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन में व्यापक विस्तार किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर कुल 55 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने की अपेक्षा की गई है।
नई कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 16 सचिव शामिल किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी महज पद नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का दायित्व है।
नवनियुक्त उपाध्यक्षों में राकेश ध्यानी, शिशपाल चौहान, मोहन सिंह नेगी, भगवान सिंह मैंगवाल, अमर लाल, उम्मेद लाल, दिनेश्वरी देवी, सुनील नौटियाल, प्रदीप पंवार, गजेन्द्र भट्ट, दाताराम जोशी, दीवान सिंह रौतेला, कालिका प्रसाद भट्ट, जगदीश लाल, हयात सिंह बुटोला, केदार सिंह कठेत, हरीश पुंडीर, भरपूरू लाल और धर्मपाल रावत को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर मुकेश लाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, ललित गोस्वामी, बलराम पंवार, आजाद सिंह पंवार, अगद प्रसाद पंत, सुंदरी देवी, रोकेश विजवाण, देवेन्द्र धनाई, नागेन्द्र नेगी, कुलपति भण्डारी, प्रवीण रावत, शूरवीर राणा, सुभाष राणा, मनोज सिंह नेगी, शिव सिंह रावत, ज्ञान प्रकाश कोठारी, उम्मेद सिंह राणा, बृज मोहन सकलानी और रमेश पंवार को नियुक्त किया गया है।
वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी देवी प्रसाद काण्डपाल, सरवीर कैन्तुरा, जीत राम डगवाल, दिनेश लाल, योगेश ममगाईं, प्रवीण नेगी, मुकेश राणा (मुंस्सी), गिरीश सेंधवाल, विमल चौहान, राकेश सिंह पंवार, प्रकाश सजवाण, शिवराज पंवार, विनोद पंवार, कुलदीप पंवार, बलवीर चौहान और हर्षवर्धन रावत को सौंपी गई है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर अभी से प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे जनता के बीच जाकर स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और जनहित के मुद्दों पर संगठन की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
इस दौरान संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कंडारी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखोली के अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के प्रति आभार जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और नई कार्यकारिणी की सक्रियता से जखोली में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को सक्रिय करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती दी जाएगी।