NEET उत्तीर्ण कर अनुष्का देवशाली ने बढ़ाया केदारघाटी का मान

Blog
 Image

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी की होनहार बेटी अनुष्का देवशाली ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर MBBS में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अनुष्का आचार्य नवीन देवशाली की सुपुत्री हैं।

 

अनुष्का की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। MBBS में प्रवेश हासिल कर उन्होंने न केवल अपने माता-पिता और परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अपने गांव, क्षेत्र और समस्त केदारघाटी को भी गौरवान्वित किया है।

 

अनुष्का की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने बाबा श्री केदारनाथ एवं भगवान जाखराजा से प्रार्थना की कि अनुष्का जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें और भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील एवं समर्पित चिकित्सक बनकर समाज और मानवता की सेवा करें।