govt-ads

जखोली गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

Blog
 Image

गौशाला के समीप पेड़ पर मिला शव, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल पाया पता

 

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के जखोली गांव में सोमवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जखोली गांव निवासी खुशाल सिंह चौहान (50) पुत्र इंद्र सिंह का शव सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गौशाला के समीप एक पेड़ पर मिला। बताया जा रहा है कि परिजन जब गौशाला पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जखोली पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

बताया गया कि खुशाल सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

वहीं, जखोली के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।