govt-ads

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से रुद्रप्रयाग के 40,781 किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल

Blog
 Image

तीन समान किस्तों में प्रतिवर्ष मिल रही छह हजार रुपये की सहायता, खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मिल रही मदद,

 

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जनपद रुद्रप्रयाग के किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से जिले के 40,781 किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। खेती-किसानी से जुड़े छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में मददगार यह योजना किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में राहत प्रदान कर रही है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। इससे किसानों को खेती के लिए जरूरी सामग्री की खरीद में आर्थिक मदद मिल रही है।

 

सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग किसान बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर रहे हैं। इससे कृषि कार्यों के दौरान आने वाले आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए यह धनराशि उपयोगी साबित हो रही है। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से किसानों को खेती की तैयारियों और फसलों के रखरखाव से जुड़े खर्चों के लिए कुछ राहत मिलती है।

 

पहाड़ी जनपद रुद्रप्रयाग में बड़ी संख्या में किसान खेती-किसानी पर निर्भर हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली धनराशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से लाभार्थियों को सहायता प्राप्त करने में पारदर्शिता और सुविधा मिल रही है।

 

मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि जनपद में 40,781 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि किसानों को बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की खरीद में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।