Jul 03, 2026

वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से खुले बाबा केदार के कपाट, कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे बीस हजार से अधिक भक्त, पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की हुई संपंन

post-img


कपाट खुलने की मुख्यमंत्री धामी धामी ने दी देशवासियों को बधाई


केदारनाथ। पौराणिक परंपराओं, रीति-रिवाजों व विधि-विधान के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट शुक्रवार प्रात : सात बजे आम भक्तों के दर्शनों के लिये खोल दिये गये हैं। कपाट खुलने के साक्षी बीस हजार से अधिक भक्त बने। कपाट खुलने के बाद समाधि में लीन बाबा केदार को जागृत किया गया और फिर विशेष पूजा-अर्चना की गई। अब भक्त धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शनों का पुण्य अर्जित कर सकते हैं। 

 


शुक्रवार प्रात : सात बजे केदारनाथ भगवान के कपाट आम भक्तों के लिये खोल दिये गये हैं। मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के रॉवल भीमा शंकर लिंग और पुजारी बागेश लिंग ने कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी। इस दौरान सम्पूर्ण केदारनगरी जय श्री केदार के उदघोषों से गूंज उठी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने  पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है। केदारनाथ धाम सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। हमारे राज्य के लिए यह उत्सव का समय है। मुख्यमंत्री ने बाबा  केदार से सभी यात्रियों की मंगलमयी यात्रा की  प्रार्थना की।