Jul 04, 2026

वन महोत्सव सप्ताह के तहत डीएलएसए ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

post-img

रुद्रप्रयाग। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में शुक्रवार को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत दक्षिणी जखोली रेंज, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने किया। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वन विभाग के सहयोग से स्थानीय प्रजातियों के साथ-साथ फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया।

 

सचिव पायल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित एवं स्वच्छ उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी), अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी प्रतिभागियों ने हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।