गुलदार के हमले से घायल महिलाओं को बेस चिकित्सालय में दिया त्वरित उपचार
चिकित्सा अधीक्षक बोले, तीनों महिलाएं खतरे से बाहर
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास नैथाणा क्षेत्र में दोपहर में जंगल में चारा पत्ती लेने गयी तीन महिलाओं पर गुलदार द्वारा हमला करने पर स्थानीय लोगों द्वारा बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा गया। जहां बेस चिकित्सालय के डॉक्टरों ने घायल महिलाओं को त्वरित उपचार दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीन महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240222-wa0052796171454648475381-1024x768.jpg)
बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले से घायल तीनों महिलाओं के अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से ट्रीटमेंट डॉक्टरों द्वारा दिया गया। कहा कि तीन महिलाओं में से एक महिला के हाथ पर चोट लगी थी तो तत्काल प्रभाव से आर्थो विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमा ने पहुंचकर इलाज किया। इसके साथ ही सर्जरी विभाग व इमरजेंसी के डॉक्टरों द्वारा घायल महिलाओं का उपचार किया। डॉ. सिंह ने बताया कि भर्ती मेघना उम्र 26 साल, सुमित्रा उम्र 30 साल तथा संपत्ति देवी उम्र 60 साल तीनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है। जिसमें सुमित्रा के हाथ पर चोट लगी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240222-wa00544223942608116682786-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240222-wa00521646783790154904582-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240222-wa00554291237813109463319-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240222-wa00533721756879322178288-1024x768.jpg)