टिहरी में शैक्षिक सम्मेलन व विचार गोष्ठी में तदर्थ कार्यकारिणी को शिक्षकों ने दी हरी झंडी।
टिहरी गढ़वाल। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल का जिला सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी नगर पालिका सभागार नई टिहरी में सीएम सेमवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जिसमें शिक्षकों ने तदर्थ जिला कार्यकारिणी पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष पद पर विनोद विजल्वाण व जिलामंत्री शिव सिंह रावत एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश चन्द्र को यथावत रखा गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa00994888573515769519656-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa01014592814571594760072-1024x576.jpg)
रविवार को नगरपालिका सभागार नई टिहरी में आयोजित संगोष्ठी को प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष राजे सिंह नेगी,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जेपी बहुगुणा,मण्डलीय अध्यक्ष शिव सिंह रावत,प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया है। सम्मेलन में शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को सरकारी विद्यालयों की भांति सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने सहित मानदेय से वंचित शिक्षकों को मानदेय की श्रेणी में लाने,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa01038215224012044095413-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa01021924394859385781744-1024x576.jpg)
सम्मेलन में प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक संघ के गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष शिव सिंह रावत एवं चुनाव अधिकारी पीसी शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में तदर्थ ज़िला कार्यकारिणी पर भरोसा जताते हुए शिक्षकों ने पुनः तदर्थ कार्यकारिणी को यथावत रखते हुए अनुमोदन किया गया है। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय विजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी,पर्यवेक्षक मण्डलीय अध्यक्ष शिव सिंह रावत, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजे सिंह नेगी,जेपी बहुगुणा सहित कई शिक्षकों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए तदर्थ जिला कार्यकारिणी को यथावत रखने पर जनपद के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को हल करने में भी एकजुट रहने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष विनोद बिजल्वाण,जिलामंत्री शिव सिंह रावत व कोषाध्यक्ष मुकेश चन्द्र को सर्वसम्मति से चुने जाने पर सभी जनपद के शिक्षकों व प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa00971833976005003356022-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa00966595828804107675124-1024x576.jpg)
सम्मेलन में प्रधानाचार्य दिनेश डोबरियाल,रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण,जिलामंत्री बीरेंद्र सिंह वर्तवाल,देहरादून जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल, पौड़ी जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह रौतेला,हरिद्वार जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सैनी,प्रांतीय मंत्री कपूर सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा,प्रवीण रमोला,डा.अभय ढौंडियाल, विजयपाल जगवाण के साथ ही सभी सरंक्षकगण,प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी,चन्द्रमणी लखेड़ा,दौलत सिंह भंडारी, महावीर भट्ट,सीमा रावत व प्रान्तीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष,जिलामंत्री व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa00995518333146935504093-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa01016640957407506312305-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240128-wa00962363222797482705525-1024x576.jpg)