कोटद्वार से दिल्ली के बीच अक्तूबर माह से ही शुरु होगी रेल सेवा- गढ़वाल सांसद
बोले, सांसद तीरथ संसदीय सत्र में उठाई मांग हुई पूरी
गढ़वाल क्षेत्र के पांच लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा लाभ, पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार
मनमोहन सिंह
श्रीनगर/पौड़ी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा गढ़वाल संसदीय सीट पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार से आनंद विहार दिल्ली तथा आनंद विहार से कोटद्वार को रात्रि रेल सेवा से फिर जोड़ दिया गया है। उक्त सेवा अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह से शुरु होने से गढ़वाल क्षेत्र के पांच लाख लोगों को फायदा मिलेगा ही साथ ही लैंसडाउन सैन्य छावनी से आवजाही करने वाले सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। कहा कि पिछले संसदीय सत्र के दौरान शून्य काल में कोटद्वार से दिल्ली के मध्य रात्रि रेल सेवा की मांग उठाई थी। जिसका संज्ञान मंत्रालय ने लेते हुए आज लोगों मुराद पूरी हो पायी है।

प्रेस को जारी बयान में पूर्व सीएम एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि रेल सेवा शुरु करने के संदर्भ में परिवहन पर्यटन एवं संस्कृति से संबंधित संसदीय अस्थाई समिति में संबंधित रेलवे अधिकारियों तथा डीआरएम मुरादाबाद ने दूरभाष से इस संबंध में वार्ता की है। जिनके द्वारा बताया कि सेवा की स्वीकृति मिल चुकी है और उपरोक्त रात्रिकालीन रेल सेवा इसी अक्टूबर माह की आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। जो आनंद विहार दिल्ली से कोटद्वार तक चलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले संसदीय सत्र में कोटद्वार को देश के प्रमुख नगरों से रेल सेवा से सीधा जोड़ने की मांग उठाई थी। गौरतलब कोरोना संकटकाल से पूर्व कोटद्वार के लिए राजधानी दिल्ली से जो रेल मंसूरी एक्सप्रेस का नियमित संचालन होता था। कोरोना काल की समाप्ति के बाद कोटद्वार के लिए संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का हुआ। सांसद रावत ने कहा सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन का समय गढ़वाल मंडल के दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाली लोगों के समय अनुसार नहीं था। कहा कि कोटद्वार उन राजा भरत की जन्मस्थली है जिनके नाम पर भारत का नाम भारत हुआ। गढ़वाल क्षेत्र के एक पर्यटन क्षेत्र होने के साथ-साथ सैन्य बहुल सेवाकर्मियों की जन्मस्थली है।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि देश की विभिन्न सीमाओं पर सेवा दे रहे सैनिकों को भी रेल सेवा का सीधा लाभ प्राप्त होगा, नव संचालित रेल सेवा कोटद्वार से रात्रि 10 बजे आनंद विहार के लिए तथा आनंद विहार से रात्रि 9:35 पर कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेगी, इसकी समय सारणी में गढ़वाल के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है। सांसद तीरथ सिंह रावत ने रेल सेवा शुरु करने पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की निवासियों सहित समस्त गढ़वाल की निवासियों तथा दिल्ली गाजियाबाद गुरुग्राम आदि महानगरों में रह रहे प्रवासियों ने भी सांसद तीरथ सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया।
