Sunday, December 3, 2023
  • Login
Rudraprayag Post
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudraprayag Post
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को देखने उत्तरकाशी दौरे पर पहुँचे गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार

News Desk by News Desk
April 17, 2023
in उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को देखने उत्तरकाशी दौरे पर पहुँचे गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को देखने उत्तरकाशी दौरे पर पहुँचे गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने सोमवार को श्री यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा की गई चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर कमिश्नर ने संतुष्टि जाहिर की। गढ़वाल कमिश्नर ने दोबाटा में वेरिफिकेशन एवं स्क्रीनिंग केंद्र का निरीक्षण करते हुए केंद्र में संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की वेरिफिकेशन केंद्र में सौ मीटर की परिधि पर संचार सेवाएं क्रियाशील रखी जाए। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल हेतु वाटर एटीएम एवं पेयजल संयोजन के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर ने छटांगा में भूस्खलन जोन के पास पेच वर्क पूरा करने के साथ ही चिन्हित भूस्खलन जोन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात में सड़क मार्ग कतई बाधित न हो इस हेतु पर्याप्त मजदूर एवं मशीनरी तैनात रखने को कहा।किसाला में मोटर पुल की धीमी प्रगति को देखते हुए कमिश्नर ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। मई तक कार्य पूर्ण करनेके निर्देश दिए। आयुक्त ने कुथनोर में निर्माणाधीन मोटर पुल को इस माह के अंत तक चालू करने के निर्देश दिए। पालीगाड़ में निर्माणाधीन शौचालय के कार्यों में तेजी लाते हुए पेयजल संयोजन के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। कमिश्नर ने एनएच को यात्रा से पूर्व राणाचट्टी के पास सड़क का समतलीकरण एवं गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क समतलीकरण को लेकर दिन-रात दो शिफ्टों में कार्य करने के सख्त निर्देश एनएच को दिए। उन्होंने सभी पेच कार्य तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद गढ़वाल कमिश्नर ने मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जानकीचट्टी में गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यवसायों,होटल एसोसिएशन, व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। औऱ यात्रा को सरल सुगम और सुनियोजित संचालन को लेकर सुझाव लिए गए। आयुक्त श्री कुमार ने मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर उजागर समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियां अंतिम दौर पर है लेकिन जहां मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है उन्हें यात्रा से पूर्व पूर्ण दायित्व और सजगता के साथ पूरा किया जाय। आयुक्त ने कहा कि यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था महत्वपूर्ण है इसलिए जिला पंचायत पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती करते हुए नियमित रूप से जानकीचट्टी, खरशाली सहित यात्रा पड़ाव पर प्रमुखता से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्रामीण यात्रा पड़ाव पर जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधानों के सहयोग से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जानकीचट्टी में पार्किंग स्थल पर हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने पशुपालन विभाग को घोड़ा खच्चरों के पंजीकरण एवं इंश्योरेंस के साथ ही उनके पीने हेतु गर्म पानी की व्यवस्था करने एवं लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित 20 हेल्थ सुविधा केंद्र में आवश्यक औषधि, ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाएं रखने एवं एम्बुलेंस,108 व कार्डियक वैन यथा समय उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बीआरओ एवं एनएच को धरासू पेच को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। पर्याप्त संसाधन एवं मशीनरी की तैनाती करते हए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गढ़वाल आईजी करण सिंह नगन्याल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सरल व सुलभ संचालन को लेकर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कल से सभी कर्मी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो जाएंगे। इस बार घोड़ा खच्चरों का पंजीकरण कर बेहतर संचालन को लेकर जानकीचट्टी एव फूलचट्टी में घोड़ा पड़ाव बनाया गया। जो रोटेशन के आधार पर ही घोड़ा पड़ाव से आगे जा सकेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,अध्यक्ष गंगोत्री मंदिर समिति हरीश सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल,कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल,संदीप राणा,आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, एसपी अपर्ण यदुवंशी,मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थापल सिंह,एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार,चतर सिंह चौहान,सीएमओ डॉ रमेशचंद्र पंवार,अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह,ईई एनएच राजेश पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- इस बार चारधाम यात्रा यात्रा में बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना

Next Post

रुद्रप्रयाग: धर्मेंद्र पयाल ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की, दिए दिशा निर्देश

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्ड

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

December 3, 2023
उत्तराखण्ड

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

December 3, 2023
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

December 3, 2023
Next Post
रुद्रप्रयाग: धर्मेंद्र पयाल ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की, दिए दिशा निर्देश

रुद्रप्रयाग: धर्मेंद्र पयाल ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की, दिए दिशा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर, बोल्डर और मलबे के कारण प्रशासन ने रोकी यात्रा, करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया बोल्डर, बारिश के समय केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही करना होता है मुश्किल।

May 17, 2022

गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत, घटना के बाद से क्षेत्र में छाया है मातम।

March 6, 2022

केदारनाथ हाईवे के सिल्ली में सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को तेज चलती यात्री कार ने रौंदा, एक की मौत। विजयनगर बाजार में तेजी गति से चल रही कार ने गर्भवती गाय को किया चोटिल, गाय का पांव फ्रैक्चर, स्थानीय लोगों में आक्रोश।

May 10, 2022

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने लगाये इंकलाब जिंदाबाद के नारे,
प्रशासन की अव्यवस्थाओं से दो चार हुए ड्यूटी में तैनात कर्मचारी,
जमीन पर सोये रहे निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी।

February 15, 2022

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

0
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

0
12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

0
चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

0

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

December 3, 2023

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

December 3, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

December 3, 2023

बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी में 35 लोगों ने लिया हार्ट संबंधी नि:शुल्क परामर्श,

December 3, 2023

Recent News

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • ऋषिकेश
  • कश्मीर
  • केदारनाथ धाम।
  • खेल
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत।
  • चारधाम।
  • चीन सीमा लद्दाख
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बद्रीनाथ।
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • विदेश
  • शिक्षा
  • श्रीनगर
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

रोहित डिमरी
संपादक

पता : Ward No.2, न्यू बस स्टैंड, निकट पीएनबी बैंक, नगर पालिका भवन, रुद्रप्रयाग-246171
दूरभाष : +91-8126832021
ई मेल : editorrudraprayagpost@gmail.com
वेबसाइट: www.rudraprayagpost.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudraprayagpost.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!