श्रीनगर से पहला मेयर बनने की होड़ में दर्जनों दावेदार मेहनत में जुटे
श्रीनगर निगम ऐसा निगम होगा जहां से गढ़वाल की हेली सेवाएं भी संचालित होगी-
पार्टियों के हर कार्यक्रम में मेयर चुनाव तक बनी रहेगी दावेदारों की उपस्थिति
श्रीनगर निगम की तैयारियां तेज, 40 वार्डो का प्रस्ताव तैयार
जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद 40 वार्डो का होगा निगम
चालीस वार्डो का नेतृत्व करने वाला बनेगा नवसृजित निगम का मेयर
मनमोहन सिंधवाल।
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के लिए 40 वार्डो का प्रस्ताव तैयार कर दिया है। यदि प्रस्तावों पर जिला प्रशासन से मंजूरी मिली तो 40 वार्डो वाले नगर निगम का नेतृत्व करने वाला पहला मेयर चुना जायेगा। यहीं नहीं 40 वार्ड पार्षद थी चुनकर आयेगे। इतने बड़े निगम के चुनाव की तैयारियां भी मंजूरी मिलने के बाद शुरु हो जायेगी। जिसके लिए तमाम दावेदारी अपने चुनाव प्रचार-प्रसार में जुट गये है। सूत्रों की माने तो भाजपा में अधिक और कांग्रेस में कम ही दावेदारी चुनाव प्रचार में जुटे है। मेयर की दावेदारी जता रहे दावेदारों में इस बार हर कोई मेयर बनने का सपना पाले है। किंतु पार्टियों से टिकट बंटवारे के बाद कितने निर्दलीय मैदान में उतरते है, यह भी देखना रोचक होगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230502-WA0025-1024x510.jpg)
वहीं निगम चुनाव होने से पूर्व मेयर के दावेदारों की नजर मेयर सीट के आरक्षण पर टीकी है। पार्टी से टिकट मिले इसके लिए दावेदार इन दिनों किसी भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति बरकरार बनाये है। चुनाव तो अपनी जगह है किंतु श्रीनगर निगम ऐसा निगम होगा गढ़वाल का जहां से हेली सेवाएं भी संचालित होगी। जिसके लिए सरकार ने हेलीपोर्ट बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
श्रीनगर नगम निगम के वार्डों को परिसीमन का कार्य पूर्ण हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने 40 वार्डों का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा है। जिला प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में आपत्तियों का निस्तारण कर वार्डों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम में नगर पालिका श्रीनगर सहित आस-पास के 21 गांवों को शामिल किया गया है। जनगणना 2011 के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की पूरी जनसंख्या 37 हजार 911 के करीब है। श्रीनगर का निगम बनाने तथा यहां विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीनगर विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की मुख्य भूमिका रही है, और श्रीनगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर 2021 में निगम की घोषणा कर दी थी, तब से लेकर अब तक वार्डो के परिसीमन को लेकर प्रशासन जुटा था। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रवि राज बंगारी ने बताया कि निगम में 40 वार्डो का सर्वेक्षण कर परिसीमन के बाद प्रस्ताव डीएम गढ़वाल को प्रेषित कर दिया है। जिस पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्डो पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230502-WA0024-300x300.jpg)
श्रीनगर शहर के आसपास के गांव शामिल-
परिसीमन के बाद निगम प्रशासन ने नकोट, दिगोली, धनचड़ा, पुंडोरी, चंद्रवाणी, वैधगांव, रतूड़ा, स्वीत, चोपड़ा लगा स्वीत, कोटेश्वर गूठ, फरासू, सेम, गहड़, बगवान लगा चोपड़ा, चोपड़ा, ढामक, डुंगरीपंथ, पंथ लगा डुंगरीपंथ, कलियासौड़, हैड़ी व धौड़ा लगा उफल्डा गांवों को जोड़ा है। पहले यहां 13 वार्ड थे, किंतु अन्य गांव शामिल कर 40 वार्डो का प्रस्ताव तैयार किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230502-WA0031-1024x768.jpg)