जिपं अध्यक्ष ने तल्लानागपुर में चलाया महाजनसंपर्क अभियान
क्षेत्र की जनता को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के स्युंपुरी, सतेराखाल, दुर्गाधार, चोपता, कुंडा दानकोट, खड़पतिया व घिमतोली में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने महाजनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पीएम मोदी के 9 वर्षो का कार्यकाल पूरा होने के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी किया गया। इसके अलावा कई लोगों सदस्यता के लिए मिस काल भी करवाई गई।

केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल पर भाजपा की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों में भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रख रहे हैं। जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने शुक्रवार को तल्लानागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर सभी वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका सभी को लाभ भी मिल रहा है। कहा कि जिन पात्रों को अभी तक सरकारी की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जनसंपर्क अभियान के तहत लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष चोपता त्रिलोचन भट्ट, लक्ष्मण बर्त्वाल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेन्द्र लाल, भागचंद लाल, क्षेपंस अर्जुन नेगी, मदन नेगी, पंचम नेगी समेत कई बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।



