धर्म विरोधी कार्यक्रमों पर नजर रखें कार्यकर्ता: भरत
विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक
रुद्रप्रयाग। जिले में धर्म विरोधी कार्यक्रमों पर सभी कार्यकर्ताओं को नजर बनाये रखनी है। इसके साथ ही साधु-संतों के वेश में घूम रहे गैर हिन्दू धर्म के लोगों के खिलाफ अभियान चलाये जाने की जरूरत है। आज मठ-मंदिरों के बाहर गैर हिन्दू धर्म के लोग साधु-संतों का वेश धारण कर भिक्षा मांग रहे हैं और पहाड़ की माता-बहिनों को अनाप-शनाप बक रहे हैं। शराब पीकर मंदिरों के बाहर हुड़दंग मचा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए समय पर कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है।
जिला मुख्यालय के न्यू बस अड्डे में आयोजित विहिप एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष भरत सिंह रात ने कहा कि जिले में धर्म विरोधी कार्यक्रमों पर सभी विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को नजर रखनी होगी। अगर ऐसा कई होता है तो शीघ्र इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दें। साथ ही जिला संगठन को भी इसकी जानकारी दें, जिससे इन लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि मीट की दुकानों से लेकर सब्जी और सैलून में गैर हिन्दू धर्म के लोगों का कब्जा देखा जा रहा है। ऐसे में इनका वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है और धीरे-धीरे अराजक गतिविधियां बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिरों के बाहर गैर हिन्दू धर्म के लोग साधु-संतों का वेश धारण कर पहाड़ की भोली-भाली जनता से भीख मांग रहे हैं और भीख नहीं देने पर अनाप-शनाप भी भक रहे हैं, जबकि हर दिन ये बाजारों में शराब पिये में दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्यवाही के लिए कहा जा रहा है, लेकिन पुलिस भी ऐसेे अराजक लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। ऐसे में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आवाज उठाने की जरूरत है। कार्यक्रम में विहिप महामंत्री दशरथ बुटोला ने सभी कार्यकताओं ने आहवान करते हुए कहा कि जिले में धर्म विरोधी कार्यक्रमों पर सभी कार्यकर्ताओं को अपनी नजर बनाये रखने की आवश्यकता है। अगर इन लोगों पर समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश सेमवाल, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अवधेश कप्रवाण, राजेन्द्र बिष्ट, अरविंद सेमवाल, कुलदीप पंवार, पवन बिष्ट, महेन्द्र राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।