देवर गांव की विवाहिता घर से लापता
गुप्तकाशी। गुप्तकाशी के देवर गांव से 24 वर्षीय विवाहिता मनीषा देवी शनिवार सुबह घर से लापता है। परिजनों ने थाना गुप्तकाशी में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक गुप्तकाशी के समीप स्थित देवर गांव की 24 वर्षीय विवाहिता मनीषा देवी पत्नी विपिन सिंह शनिवार सुबह नौ बजे परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। सुबह 11 बजे उसे पैसेंजर वाहन से बांसवाड़ा में उतरते हुए कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। गुमशुदा महिला का मायका जखनोली गांव में है। उसके पिता वीरेन्द्र सिंह रावत और परिजनों ने गुप्तकाशी थाना में मनीषा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं परिजनों ने मनीषा से घर लौटने की अपील की है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0043-473x1024.jpg)