बज्यूण की महिलाओं ने सीखा बिच्छू घास से आचार बनाना
आरसेटी की ओर से आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपंन
रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी की ओर से विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के ग्राम बज्यूण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय पापड़, अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में 30 महिलाआंे ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एसबीआई के प्रबन्धक चतर सिंह, मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा, प्रशिक्षक वीरेन्द्र बर्तवाल, ग्राम प्रधान विजेश्वरी देवी, बीना देवी, रजनी देवी, रिंकी देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी बबीता देवी, कविता देवी ,रश्मि, सुधा देवी रेखा देवी, सपना सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230817-WA0056-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230817-WA0059-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230817-WA0057-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230817-WA0060-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230817-WA0058-1024x576.jpg)