भंवर में डूबकर महिला की मौत
रुद्रप्रयाग। सिल्ली बाजार के नीचे मंदाकिनी नदी तट पर अपने छोटे बच्चों के साथ कपड़े धोने गई एक महिला का पांव फिसलकर भंवर में डूब गई। कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों ने नदी तट पर छोटे बच्चों को रोता देखा तो घटना का पता चला। कुछ साहसी युवाओं ने पानी में उतरकर खोजबीन भी की, लेकिन महिला का पता नहीं लगा। काफी देर बाद शरीर में पानी भर जाने के बाद महिला का शरीर ऊपर की ओर आ गया। महिला के परिजन उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय कल्पना के रूप में हुई, जो नेपाल के दयलोख जिले की निवासी है और कुछ साल से सिल्ली में अपने तीन छोटे बच्चों और पति के साथ रह रही थी। थानाध्यक्ष राजीव चैहान ने बताया कि मृतका के परिवारजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/images-2024-03-26t1823048735510517761933100-300x197.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/images-2024-03-26t1823115385640220969519635-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/images-2024-03-26t1822594142175016494970067-300x175.jpg)