बुराइयों से मोह तोड़कर सच्चाई के रास्ते पर चलें: केदारखंडी
दुर्गाधार मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपंन
रुद्रप्रयाग। बाला सुंदरी समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा देवी मंदिर दुर्गाधार में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद देवी भावगत कथा का पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर नर रूप में अवतरित हुए देवी देवताओं ने भक्तों को अपना आशीष दिया। अंतिम दिन दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0056-1024x768.jpg)
तल्लानागपुर क्षेत्र के अन्तर्गत दुर्गाधार परिसर में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के समापन अवसर पर ब्राहमणों ने गणेश पूजा, व्यास पूजा, भद्र पूजा, नवदुर्गा पूजन समेत कई नित्य पूजाएं संपन्न की। जिसके बाद ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन में जौ, तिल व घी की आहुतियां डाली। इस दौरान नर रूप में देवता अवतरित हुए, जिन्होंने उपस्थित भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कथावाचकव्यास राधिका जोशी केदारखंडी ने कहा कि इस भागवत कथा से हम सभी को बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा। कहा कि सभी भक्तजनों को अपने माता-पिता बड़े बुजुर्गों एक दूसरे का सम्मान करना है। बुराइयों से मोह तोड़कर सच्चाई के रास्ते पर चलना है, तभी जाकर यह जीवन सफल होगा। कहा कि जब माता पिता स्वर्गीय हो जाते हैं, तब बच्चे बड़े-बड़े पूजा पाठ भागवत कथाएं दान करते हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0054-1024x765.jpg)
इन कथाओं पूजा पाठ का क्या फायदा है, जब माता-पिता की सेवा ना की हो। इसीलिए पित्र दोष लगता है। कहा कि हमें अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा ना करें। भगवान कब किस रूप में आपके समक्ष प्रकट हो जाए। यह कहा नहीं जा सकता है। कथा श्रवण के लिए दुर्गाधार, बोरा, चोपता, फलासी, गोरणा, मयकोटी, बावई, सतेराखाल, कोलू भोनू समेत कई स्थानों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे थे। अंत में भक्तों ने भंडारे को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान बोरा जयंती गुंसाईं, बवाई प्रधान देवेश्वरी राणा, क्षेपंस सुलेखा गुंसाईं, महावीर गुंसाई, प्रह्लाद गुंसाईं, हरीश गुंसाईं, मानेंद्र कुमार, सूरजपाल गुसाई, चक्रवीर गुसाई, किरण गुसाई, राखी गुसाई, प्रेम कठैथ, पंकज कठैथ, जीतपाल गुसाईं, मदन गुसाईं, रामेश्वरी भट्ट समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0057-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0056-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0058-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0054-1-1024x765.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0055-1024x765.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230402-WA0053-1024x765.jpg)