अगस्त्यमुनि।
मंगलवार को मीट और कटिंग सैलून बंद रखने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि बाजार में जबर्दस्त हंगामा किया। हंगामे से पीड़ित व्यापारियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240206-wa00653229809105604418770-1024x575.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240206-wa00646013095953862275501-1024x578.jpg)
दरअसल विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि बाजार में मीट व्यवसायियों और कटिंग सैलून वालों को बंदी के लिए कहने के लिए बिना व्यापार संघ को विश्वास में लिए
सीधे दुकानों में घुस गए और बंदी के नाम पर धमकाने लगे।
इनका कहना है कि सनातन धर्म में मंगलवार का दिन पवित्र माना जाता है, इसलिए इस दिन मीट की बिक्री और हेयर कटिंग पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए। इधर व्यापार संघ ने इस कार्यवाही का विरोध किया, अध्यक्ष नवीन बिष्ट का कहना है किसी भी हालात में व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। एक महीने में पांच दिन की बंदी करने की मांग नाजायज है। वहीं पीड़ित व्यापारी शहजाद का कहना है कि बंदी के लिए पहले सीधे धमकी मिली और बाद में हाथापाई भी की गई, जाते जाते न मानने पर हथियार दिखाकर मुझे डराया गया। इस घटना से मुझे अपनी सुरक्षा की चिन्ता होने लगी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240206-wa00641947539869310733023-1024x578.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240206-wa0065233128107869540537-1024x575.jpg)
व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला, जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और प्रदेश मंत्री मौहम्मद उस्मान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि खुले तौर धमकी देना सरासर गलत है। ये कोर्ट और थाने तक पर सवाल उठा रहे है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240206-wa00646829953495426505764-1024x578.jpg)
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भरत सिंह का कहना है कि वो सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए यह मुहिम चला रहे है। मंगलवार को बंदी के लिए पहले भी कहा गया था। आज दुबारा व्यापारियों के पास बातचीत के लिए गए, लेकिन आज बेवजह मामले को तूल दिया गया। उन्होंने मारपीट और धमकाने की बात को निराधार बताया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240206-wa00633415153151020832530-1024x570.jpg)