साइबर अपराध के प्रति ग्रामीणों को जागरूक रहने की जरूरत
धनपुर पट्टी के भुनका व पोखरी में पुलिस ने लोगों से किया संवाद
रुद्रप्रयाग। घोलतीर चौकी पुलिस ने धनपुर क्षेत्र के भुनका व पोखरी में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा पुलिस की प्रणाली, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, गौरा शक्ति मॉड्यूल व आपातकालीन नम्बरों के प्रति जागरूक किया। ताकि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0033-300x226.jpg)
राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए गांव भुनका व पोखरी के जनमानस के बीच पहुंचकर चौकी घोलतीर के उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह व आरक्षी संजीव कुमार ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत गौरा शक्ति मॉड्यूल की जानकारी दी। बताया कि आज के समय में साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से हर प्रकार के नागरिकों को ठग रहे हैं। पढ़ा-लिखा व जानकार समझने वाला व्यक्ति भी इनके झांसे में आ रहा है। कई बार लोग अपनी खुद की सामाजिक प्रतिष्ठा व लोक लाज के चलते अपनी शिकायत नहीं कर पाते हैं। साइबर ठगी हो जाने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर अवश्य जाएं। साइबर ठगी के कई प्रकार जैसे कि स्कैनर के जरिए ठगी, फेसबुक, व्हट्सएप क्लोनिंग, अनजान लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग व अन्य लुभावने ऑफरों के जरिए ठगी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दिए जाने, उनको केवल जरूरी कार्य के लिए ही फोन दिए जाने, उनके फोन देखने पर नियंत्रण करने जैसी बातों की जानकारी दी। नशे के दुष्प्रभावों व बच्चों के व्यवहार परिवर्तन के सम्बन्ध में भी जानकारी दी। उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत महिलाओं के लिए बने गौरा शक्ति मॉड्यूल के बारे मे जानकारी देकर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गई। ताकि महिलाओं पर संबंधी अपराध की जानकारी शीघ्र पुलिस तक पहुंच सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0032-300x248.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0036-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0031-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0034-300x206.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0033-1-300x226.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230702-WA0035-1024x768.jpg)