हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप ने निकाली शोभा यात्रा
रुद्रप्रयाग। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भरत सिंह रावत के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग शहर के गुलाबराय मैदान से अगस्त्यमुनि तक शोभा यात्रा निकाली। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल खन्ना, दशरथ बुटोला, राजेन्द्र बिष्ट, पारस वर्मा, शुभम पटवाल, रणजीत, वेद प्रकाश, आशीष पाल, रिषभ सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/04/image_editor_output_image1688860277-17138715374598974657601322624924-205x300.jpg)