उपनल कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में लगाए नारे
सरकार से की जल्द मांगों के निराकरण की मांग,
रुद्रप्रयाग। समान कार्य समान वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों का आठवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। आगामी माह में होने जा रहे लोकसभा चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हो रही है। ऐसे में समय रहते सरकार और शासन को कार्यवाही करने की जरूरत है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/image_editor_output_image-1264921012-17083553607221062645666136642514-908x1024.jpg)
सोमवार को जनपद के समस्त उपनल कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए, जिसके बाद कर्मचरियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद विकास भवन परिसर में धरना भी दिया। जो आठवें दिन जारी रहा। हड़ताल के चलते विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/image_editor_output_image-1255796946-17083553915073544695411972218394-751x1024.jpg)
उपनल संगठन के जिला महामंत्री अमित भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। यदि वार्ता सफल रही तो उपनल कर्मचारी पुनः अपने-अपने कार्यों में लौट जायेंगे। अन्यथा उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उपनल कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना जरूरी है। सरकार के साथ हो रही हर बार की वार्ता इसलिए विफल हो रही है कि सरकार मांग पूरी करने के बजाय दस प्रतिशत मानदेय बढ़ोत्तरी का लालच दे रही है, लेकिन इस बार उपनल संघ ने फैसला किया है कि जब तक सरकार उपनल कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर देती, तब तक धरना जारी रहा जायेगा। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री अमित भारद्वाज, देवेन्द्र खत्री, लक्ष्मी पंवार, माणिक लाल, महावीर सिंह, सुनीता पटवाल, मधु भटट, उषा सेमवाल, हिमांशु नौटियाल, कुलदीप नेगी, राहुल सिंह, सुरेंद्र पंवार, जय प्रकाश, मनोज रावत, सुनील सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, मनमोहन रौतेला, अनूप कुमार, सुरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में उपनल कर्मचारी उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/image_editor_output_image-1501733209-17083553724865245301314517009844-954x1024.jpg)