उमा भारती ने लगाई रुद्रप्रयाग संगम में आस्था की डुबकी, राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म,
निजी दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंची हैँ पूर्व केंद्रीय मंत्री,
रुद्रप्रयाग। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने अलकनंदा – मन्दाकिनी के पावन तट पर आस्था की डूबकी लगायी वें नीजी दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग पहुंची है। उन्हें मिलने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ रहीं हैं, लेकिन वो किसी से नही मिल रहीं है। उनके सूरक्षा कर्मी कड़ी निगरानी रख रहे है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240329-wa00171835553415915465387-1024x460.jpg)
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। वे कई बार रुद्रप्रयाग आकर अलकनंदा-मन्दाकिनी के पावन तट पूजा-अर्चना कर चुकी हैँ। इन दिनों वे पांच दिवसीय निजी दौरे पर रुद्रप्रयाग संगम स्थित चामुंडा मंदिर में प्रवास कर रही हैं। प्रतिदिन संगम में आचमन व गंगा पूजन के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गंगा की अविरलता के लिए लंबे समय से सक्रिय हैं। उनका यह निजी दौरा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए स्वयं के रुद्रप्रयाग में रहने की सूचना दी है और कुछ फोटोग्राफ भी साझा किए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रतिदिन संगम पर स्नान व आचमन के साथ ही गंगा पूजन कर रही हैं। साथ ही सांयकालीन आरती में शामिल हो रही हैं। इसके अलावा वह, चामुंडा मंदिर में पूजा- पाठ भी कर रही हैं। उनके लोकसभा चुनाव के दौरान रुद्रप्रयाग संगम में आकर साधना करने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240329-wa0018201431560664751862-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240329-wa00197484097725406291618-460x1024.jpg)