व्यापार मंडल अध्यक्ष ने राजीव भट्ट ने सीएम को सौंपा ज्ञापन,
रुद्रप्रयाग। भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं व्यापार मंडल ऊखीमठ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने ऊखीमठ नगर व व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापार संघ अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रूप दिया जाए। साथ ही यहां विषेशज्ञ चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए। उन्होंने सीएम से कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित उषा-अनिरुद्ध विवाह मंडप स्थल को परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए। इसके साथ ही व्यापारियों को भी आपदा में पात्र श्रेणी में रखा जाए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa00673752263302137505814-928x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa00681967258456500472406-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240130-wa00697893850373097829300-768x1024.jpg)