नशे के चंगुल में फंसता जा रहा युवा वर्ग: नेगी
पुलिस ने किया छात्रों को नशे के प्रति जागरूक
रुद्रप्रयाग। नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत तुंगेश्वर राजकीय इंटर कॉलेज चोपता प्रभारी एएनटीएफ निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक योगेन्द्र गुसाईं, उप निरीक्षक यातायात सौकार सिंह ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्रों को टी शर्ट व टोपियां भी वितरित की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00105685973219639908969-1024x512.jpg)
इस अवसर पर प्रभारी एएनटीएफ निरीक्षक मनोज नेगी ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार नशा जीवन को प्रभावित करता है। साथ ही यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी तथा सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी नशे के गर्त में जा रही है। वह तरह-तरह के नशे जैसे तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट व शराब के चंगुल में फंसता जा रहा है। जिस कारण उनका करियर चौपट हो रहा है। दुर्भाग्य है कि आजकल नौजवान शराब व धूमपान को फैशन व शौक के चक्कर में अपना लेते हैं। कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहना है। साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक करना है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00145118228115964838292-1024x512.jpg)
प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक योगेन्द्र गुसाईं एवं उप निरीक्षक यातायात सौकार सिंह ने छात्रों को यातायात नियतों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी जब भी अपना वाहन लेकर आएं तो हेलमेट अवश्य लगाकर चलाएं और वाहन के पूरे दस्तावेज भी अपने साथ रखें। साथ ही आपके अभिभावक भी अपना वाहन लेकर निकलें तो उन्हें भी इस बात के लिए जागरूक करें कि वह नियमों का पालना करते हुए वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इस दौरान यातायात निदेशालय के स्तर से प्राप्त टी शर्ट व टोपियां छात्र-छात्राओं को वितरित की गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद पंवार सहित विद्यालय स्टाफ व 150 छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00114158805553371766926-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00061357483652230021734-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00106626020632786287691-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00129196844382289926256-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00055603809903127498782-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00075068928982680415496-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00082976149240727149632-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231220-wa00095208820474371534426-1024x512.jpg)