केदारनाथ में दोबारा से पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने में मौसम बना बाधक
धाम में सांय के समय प्रत्येक दिन हो रही बर्फबारी
द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यो को करने के लिए 200 मजदूर पहुंचे केदारनाथ
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में शीतकाल के बाद अभी तक द्वितीय चरण के कार्य शुरू नहीं हो पाये हैं। धाम में पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने में मौसम बाधक बना हुआ है। आये दिन सांय के समय बारिश के अलावा बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि मजदूरों ने केदारनाथ तक पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी है और द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यों को करने के लिए 200 के करीब मजदूर भी केदारनाथ पहुंच गये हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0070-1024x462.jpg)
25 अप्रैल से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटा दी गई है और पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के अलावा इंसानों की आवाजाही शुरू हो गई है। 15 जनवरी से धाम में बंद पड़े द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यों को करने के लिए मजदूरों की टीम भी केदारनाथ पहुंच चुकी है, लेकिन धाम में इन दिनों मौसम खराब चल रहा है। यहां सांय के समय बर्फबारी के अलावा बारिश भी हो रही है। जिस कारण द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। जो मजदूर केदारनाथ पहुंचे हैं, वह फिलहाल धाम में ही बर्फ को साफ करने का कार्य कर रहे हैं। यदि धाम में मौसम साथ देता है तो तीर्थ पुरोहितों के लिये घर, चिकित्सालय, मंदिर समिति के लिये आवास, आस्था पथ, घाटों का निर्माण, प्रशासनिक भवन आदि द्वितीय चरण के निर्माण कार्य शुरू किये जाएंगे। फिलहाल कार्यों को दोबारा शुरू करने में मौसम बाधक बना हुआ है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0065-300x225.jpg)
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 15 जनवरी से द्वितीय चरण के निर्माण कार्य बंद पड़े हुये हैं। मजदूरों की टीम केदारनाथ पहुंच चुकी है, लेकिन सुबह से सांय तक बारिश व हल्की बर्फबारी हो रही है, जिस कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि केदारनाथ धाम तक बर्फ हटा दी गई है। मंदिर समिति की टीम भी केदारनाथ का जायजा ले चुकी है। इसके अलावा पुनर्निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के दो सौ मजदूर भी धाम पहुंच चुके हैं। मौसम साफ होते ही कार्य शुरू कर दिये जाएंगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0074-1024x512.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0064-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0072-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0068-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0065-1-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0061-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0069-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0067-300x225.jpg)