हरी झंडी दिखाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को किया रवाना
जनपद में 334 ग्राम पंचायतों के 155 केंद्रों पर करेंगे भ्रमण,
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ’हमारा संकल्प विकसित भारत’ शपथ भी दिलाई। यात्रा में विकसित भारत संकल्प रथ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ लेने को लेकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0037-1024x682.jpg)
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की राह पर बढ़ रहा है। इस बात का साक्षी अब यह विकास यात्रा भी बनने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने नोडल अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्णयों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनपद में प्रति विकासखंड में प्रचार-प्रसार रथ गांव-गांव तक भ्रमण मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से जनपद स्तर से लेकर विकासखंड स्तर, न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तरों तक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिन पर यात्रा के सफल संचालन और क्रियान्वयन का दायित्व रहेगा। जनपद में आठ प्रचार-प्रसार रथ इस यात्रा में शामिल हैं, जो जनपद में 334 ग्राम पंचायतों के 155 केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0030-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0038-1024x682.jpg)
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, परियोजना अधिकारी विमल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला कृषि अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, विजय कप्रवान, अरुण चमोली, चंद्रमोहन सेमवाल, सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी, भूपेंद्र जगवाण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0038-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0037-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0030-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0029-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0028-1024x682.jpg)