गौ रक्षा विभाग की टीम ने किया घायल पशुओं का इलाज
रुद्रप्रयाग। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) की टीम ने पशुपालन विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में घायल अवस्था में घूम रही निराश्रित गाय और नंदी का ट्रीटमेंट किया। शुक्रवार को विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) की टीम नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र में घायल अवस्था में घूम रही गाय और नंदी का ट्रीटमंेट किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0115-1024x483.jpg)
गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में 60 से ज्यादा निराश्रित गाय और नंदी घूम रहे हैं। रात के समय वाहनों की चपेट में आने से गाय और नंदी घायल हो रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक इन पशुओं को कुचल रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कई ऐसे निराश्रित पशु घूम रहे हैं, जो चोटिल अवस्था में हैं। इन घायल पशुओं का इलाज पशुपालन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही रात के समय इनके लिए चारे की भी व्यवस्था की जा रही है। गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, जो रात के समय शराब के नशे में निराश्रित पशुओं को कुचल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ग्रामीण इलाकों से अपने मवेशियों को शहरों में छोड़ रहे हैं, ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इस मौके पर पशुपालन विभाग के वेटरनरी फार्मासिस्ट इन्द्रजीत, विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, रोशन झा, सूरज राणा, राहुल पटवाल, प्रवीन सेमवाल, दीपक बिष्ट सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0117-1024x500.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0116-1024x704.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0118-1024x648.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0111-1024x495.jpg)