एसपी ने किया निरीक्षकों के दायित्वों में फेरबदल
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना प्रभारियों सहित चार निरीक्षकों व पांच उप निरीक्षकों के दायित्वों में किया फेरबदल किया है। उपनिरीक्षक राजीव चौहान को अगस्त्यमुनि का नए थाना प्रभारी बनाए गए है। एसपी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कर आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0191-1024x547.jpg)
थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया। थानाध्यक्ष ऊखीमठ के उप निरीक्षक राजीव चौहान को अगस्त्यमुनि थानाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को ऊखीमठ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कार्यालय की साइबर सेल के प्रभारी रहे निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को सोनप्रयाग कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया। प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं को प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया। इसके अलावा उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को रुद्रप्रयाग से थाना गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को अगस्त्यमुनि से गुप्तकाशी, पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक प्रदीप चैहान एवं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त किया गया है। एसपी ने स्थानान्तरित किए गए सभी अधिकारियों को अपने नवनियुक्त पर कार्यभार ग्रहण कर निर्देश दिए हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0190-300x171.jpg)