एसपी ने पुलिस कार्मिकों दिलाई सद्भावना दिवस की शपथ
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय समेत जनपद के विभिन्न थाना व चौकियों में पुलिस कार्मिकों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। एसपी ने अपने कार्यालय परिसर में कार्मिकों कोे शपथ दिलाई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0042-1024x771.jpg)
पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे ने पुलिस कार्मिकों को शपथ दिलाते हुए कहा कि कार्मिकों को जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के प्रयास करने चाहिए। कहा कि सद्भावना का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं, और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना है। सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करना तथा लोगों में सद्भावना का संवर्धन करना है। इसी प्रकार से पुलिस लाइन व जनपद के सभी थानों व चौकियों में संबंधित प्रभारियों ने शपथ दिलाई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0041-1024x632.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0040-1024x673.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0039-1024x624.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0042-1-1024x771.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0036-300x143.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0038-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0037-1024x701.jpg)