Monday, December 4, 2023
  • Login
Rudraprayag Post
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudraprayag Post
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

परिवार नियोजन का संकल्प बनेगा खुशियों का विकल्प। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे का शुभारंभ। जनपद की सभी 121 चिकित्सा इकाईयों में परिवार नियोजन साधन कार्नर स्थापित।

Rohit Dimri by Rohit Dimri
July 11, 2023
in उत्तराखण्ड, रुद्रप्रयाग, स्वास्थ्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

परिवार नियोजन का संकल्प बनेगा खुशियों का विकल्प
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे का शुभारंभ
24 जुलाई तक होगा पखवाड़े का आयोजन
जनपद की सभी 121 चिकित्सा इकाईयों में परिवार नियोजन साधन कार्नर स्थापित
परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर दिया जोर
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन की स्थाई व अस्थाई सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। पखवाड़े के अंतर्गत जनपद की 121 चिकित्सा इकाईयों में परिवार नियोजन साधन कार्नर भी स्थापित किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एचसीएस मर्तोलिया के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले ये संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प थीम के साथ जनपद के समस्त ब्लाकों में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मर्तोलिया ने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत जनपद की सभी 121 चिकित्सा इकाईयों में परिवार नियोजन स्थाई विधि साधन उपलब्ध करवाने के लिये कार्नर स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अगस्त्यमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही परिवार नियोजन की स्थाई व अस्थाई विधि सेवाओं का लाभ उठाने की जनता से अपील की।  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ विशाल वर्मा ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन की स्थाई व अस्थाई विधियों को अपनाने पर जोर दिया। परिवार नियोजन काउंसलर श्रीमती रेखा जोशी द्वारा परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

ब्लाक जखोली में पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने जनसंख्या वृद्वि को रोकने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ यास्मिन ने कहा कि जनपद में 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत समस्त चिकित्सा इकाइयों में परिवार नियोजन सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा व चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। वहीं, ब्लाक ऊखीमठ में चिकित्सा अधिकारी डाॅ शाकिब द्वारा पखवाड़े के शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विमल गुसाईं, जिला समन्वयक परिवार नियोजन डाॅ मनवर सिंह रावत ने लड़की की शादी 18 साल की उम्र के बाद करने, दो बच्चों में तीन वर्ष का अंतर रखने व बच्चों में अंतर रखने के लिए गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करने पर जोर दिया गया। साथ ही बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन के साधन पुरूष नसबन्दी कराने पर रूपए 2000 की, महिला नसबन्दी कराने पर रूपए 1400 व गर्भ निरोधक उपाय पीपीआईयूसीडी अपनाने पर रूपए 300 व प्रसव के बाद 7 दिन के भीतर नसबन्दी अपनाने पर रूपए 2200 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर डाॅ मनदीप कौशिक, डाॅ शाकिब हुसैन, कंसल्टेंट एनसीडी दीपक नौटियाल, नागेश्वर बगवाड़ी, दिगपाल कंडारी, दुर्गा करासी, हरेंद्र सिंह नेगी, विपिन खन्ना, दीपक सिंह नेगी, विजय कुमार, कलम सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

छात्रवृत्ति के लिये किया जायेगा उदीयमान खिलाड़ियों का चयन : नेगी। सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना को लेकर बैठक।

Next Post

माई की मंडी कस्बे में घुसा जवाड़ी बाईपास हाईवे का मलबा आवासीय भवनों को बना खतरा, प्रभावितों ने प्रशासन से की सुरक्षा की मांग।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्ड

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

December 3, 2023
उत्तराखण्ड

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

December 3, 2023
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

December 3, 2023
Next Post

माई की मंडी कस्बे में घुसा जवाड़ी बाईपास हाईवे का मलबा आवासीय भवनों को बना खतरा, प्रभावितों ने प्रशासन से की सुरक्षा की मांग।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर, बोल्डर और मलबे के कारण प्रशासन ने रोकी यात्रा, करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया बोल्डर, बारिश के समय केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही करना होता है मुश्किल।

May 17, 2022

गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत, घटना के बाद से क्षेत्र में छाया है मातम।

March 6, 2022

केदारनाथ हाईवे के सिल्ली में सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को तेज चलती यात्री कार ने रौंदा, एक की मौत। विजयनगर बाजार में तेजी गति से चल रही कार ने गर्भवती गाय को किया चोटिल, गाय का पांव फ्रैक्चर, स्थानीय लोगों में आक्रोश।

May 10, 2022

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने लगाये इंकलाब जिंदाबाद के नारे,
प्रशासन की अव्यवस्थाओं से दो चार हुए ड्यूटी में तैनात कर्मचारी,
जमीन पर सोये रहे निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी।

February 15, 2022

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

0
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

0
12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

0
चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

0

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

December 3, 2023

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

December 3, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

December 3, 2023

बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी में 35 लोगों ने लिया हार्ट संबंधी नि:शुल्क परामर्श,

December 3, 2023

Recent News

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • ऋषिकेश
  • कश्मीर
  • केदारनाथ धाम।
  • खेल
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत।
  • चारधाम।
  • चीन सीमा लद्दाख
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बद्रीनाथ।
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • विदेश
  • शिक्षा
  • श्रीनगर
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

रोहित डिमरी
संपादक

पता : Ward No.2, न्यू बस स्टैंड, निकट पीएनबी बैंक, नगर पालिका भवन, रुद्रप्रयाग-246171
दूरभाष : +91-8126832021
ई मेल : editorrudraprayagpost@gmail.com
वेबसाइट: www.rudraprayagpost.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudraprayagpost.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!