पूर्व प्रधान का चल रहा जिला अस्पताल में इलाज, जनप्रतिनिधियों ने की मदद
रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के डंगवालगांव के पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह रावत का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिपंस वीरेन्द्र बुटोला एवं जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी की और अन्य लोगों से भी उनकी मदद की अपील की। वहीं जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा भी पूर्व प्रधान का हाल चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों से पूर्व प्रधान का बेहतर इलाज करने को कहा। जिससे पूर्व प्रधान जल्द स्वस्थ हो सकें। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधान की आर्थिक मदद भी की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230727-WA0114-768x1024.jpg)
दरअसल, पूर्व प्रधान डंगवालगांव किसी काम से तिलवाड़ा आये हुए थे। इस दौरान उनका अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वे सड़क किनारे ही पड़े थे। आते-जाते लोगों ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिपंस वीरेन्द्र बुटोला एवं जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट की नजर उन पर पड़ी तो वे अपने निजी वाहन से पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह रावत को जिला अस्पताल ले आये। साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी की। यहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व प्रधान की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधान की मदद की अपील अन्य जन प्रतिनिधियों से की है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230727-WA0113-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230727-WA0115-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230727-WA0116-1024x768.jpg)