विधायक ने किया जड़ी-बूटी कृषिकरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक
20 प्रगतिशील किसानों को वितरित की 8 हजार इलायची की पौध
रुद्रप्रयाग। जिला भेषज सहकारी विकास संघ के तत्वाधान में डांगी गुनाऊ के 20 प्रगतिशील किसानों को मुख्यमंत्री जड़ी-बूटी उत्पादन योजना के तहत 8 हजार बड़ी इलायची के पौधे निशुल्क वितरण किए गए। इसके साथ ही किसानों को जड़ी-बूटी कृषिकरण के लिए जागरूक भी किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0070-1024x576.jpg)
ब्लाक जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डांगी गुनाऊ में पौध वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने किसानों को बड़ी इलायची के पौधों का निशुल्क वितरण किया। विधायक ने पौध वितरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक ढंग से संपन्न कराने के लिए संघ के सचिव वाचस्प्ति सेमवाल को बधाई देते हुए कहा कि जनपद बड़ी इलायची कृषिकरण के क्षेत्र में प्रदेश में अच्छा कार्य कर रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0073-1024x768.jpg)
उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की जड़ी-बूटी उत्पादन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जड़ी-बूटी के पौधों का रोपण कर अपनी आर्थिकी को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद भेषज संघ ने तड़ाग में 11 किसानों को 1740 बड़ी इलायची के पौधों का वितरण किया। इससे पूर्व संघ ने 4 हजार बड़ी इलायची के पौधे ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में वितरित कर चुका है। जनपद में कुल 13740 बड़ी इलायची एवं हरेला महोत्सव पर 46550 पौधे हरड, बहेड़ा, आंवला, रीठा, जामुन तथा शहतूत की पौध वितरण कर चुका है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, संघ के अध्यक्ष कपूर सिंह रावत, संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल, भूपेंद्र भंडारी, जय प्रकाश सेमवाल, चंद्रवीर सिंह, प्रधान बृजभूषण वशिष्ठ, रघुवीर रौतेला समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0069-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0067-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0068-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0074-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0071-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0073-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0075-1024x768.jpg)