रेडक्राॅस समिति के सदस्यों ने मरीजों का जाना हालचाल
अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर हाईजीनिक किट किए वितरित
रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्राॅस समिति रुद्रप्रयाग के सदस्यों ने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें हाईजीनिक किट वितरित किए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0053-1024x682.jpg)
इस अवसर पर रेडक्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन दीपराज बंगारी ने कहा कि जनपद रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विभिन्न तरह से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिसमें गरीब व्यक्तियों एवं निराश्रित को कंबल व खाद्य सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही जनपद में किसी तरह की दैवीय आपदा से प्रभावितों की मदद की जा रही है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा अपना संपूर्ण योगदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि माधवाश्रम चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को हाईजीनिक किट एवं जूस वितरित किया गया। इस अवसर पर राज्य प्रतिनिधि मुंशी चौमवाल, देवेंद्र खत्री, जसपाल भारती, मनोज रावत, डाॅ. ए हटवाल, डाॅ. मनोज बडोनी, कामिनी, ज्योति खन्ना सहित भर्ती मरीज एवं उनके तीमारदार मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0055-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0053-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0057-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0054-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230508-WA0056-1024x682.jpg)