गदेरे में गिरी गाय का गौ रक्षा विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
आपसी संघर्ष में घायल हो रहे निराश्रित पशु,
गौ रक्षा विभाग ने की गाय और नंदी के संरक्षण की मांग,
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र के पुनाड़ गदेरे में एक गौ माता फंस गई, जिसे निकालने में गौ रक्षा विभाग, सफाई नायकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। निराश्रित गाय और नंदी शहरों में यहां-वहां भटककर आपसी संघर्ष में चोटिल हो रहे हैं, जबकि कभी-कभार ये पुनाड़ गदेरे में भी गिर रहे हैं। इन्हें खाई से निकालने के लिए गौ रक्षा विभाग के साथ नगर पालिका के सफाई कर्मी आगे आ रहे हैं। इस कार्य में स्थानीय लोगों का भी पूरा साथ गौ रक्षा विभाग को मिल रहा है। लोग अब गौवंश संरक्षण को लेकर जागरूक दिखाई दे रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00234673292395717587950-1024x473.jpg)
बीती मंगलवार रात्रि को नगर क्षेत्र के नैनीताल बैंक के निकट निराश्रित गाय और नंदी के आपसी संघर्ष में एक गाय सड़क से पुनाड़ गदेरे में जा गिरी। यहां पर पार्किंग का कार्य चल रहा है, जिस कारण गाय सड़क से गिरकर यहां बन रही सुरक्षा दीवार के कोने पर गिरकर फंस गई। बुधवार सुबह के समय नगर पालिका कर्मचारी कालिका प्रसाद सेमवाल की गाय पर नजर पड़ी तो उन्होंने गाय को बाहर निकाला। इसके बाद सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल ने गाय को सड़क तक पहुंचाने के लिए गौ रक्षा विभाग को सूचना दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00243855356137547542184-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00327261927300709282566-1024x473.jpg)
गौ रक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सड़क पर लाने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी। गाय को सड़क तक लाने के लिए गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ ही सफाई कर्मचारी, स्थानीय लोगों के अलावा नेपाली मूल के लोगों ने भी मदद की। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को रस्सी से खींचकर सुरक्षित तरीके से सड़क पर लाया गया, जिसके बाद पशुपालन विभाग के सहयोग से गाय का ट्रीटमेंट किया गया। गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी एवं सचिव देवेन्द्र बिष्ट ने कहा कि निराश्रित गाय और नंदी के संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर सरकार और शासन-प्रशासन से गौ रक्षा धाम निर्माण की मांग की जा रही है, इसमें लगातार सरकार पर भी दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों में निराश्रित घूम रही गाय और नंदी के कारण जाम की समस्या के साथ ही राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। जबकि आपसी संघर्ष में ये निराश्रित पशु चोटिल हो रहे हैं। समय रहते इनके लिए गौ रक्षा धाम बनाया जाना जरूरी है। इस मौके पर गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, राहुल पटवाल, दीपक नौटियाल, उज्जवल सिंह बिष्ट, संजय नेगी, दुर्गा शुक्ला, सफाई नायक मनीष गोडियाल सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00236460233864841794541-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00323745917236362182477-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00276475824130905324169-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00185808801846796350035-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00201795343829358145324-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00193779181629974572017-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00308778541989242317883-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00225518197416466422980-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa0031256325077315673074-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00292631556063698519803-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00282788635720561231577-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00255091835920935169388-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00243057279138072152917-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00263212355724296167392-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00211000523675827127572-1024x473.jpg)