आने वाला भविष्य युवाओं का होगा: पंवार
भाजपा जिला कार्यकारिणी व मंडल सशक्तिकरण बैठक का आयोजन
रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक व मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन मुख्यालय के गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक मे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0015-1024x768.jpg)
.भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने भाजपा की पृष्टभूमि व यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है। आने वाला भविष्य युवाओं का है। जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने कार्यक्रताओं को एक बूथ दस यूथ का मंत्र दिया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में मानवता के लिए अच्छा कार्य कर रहा है व नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, ऋषि कांडपाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी दिपांशु, विद्यार्थी शर्मा, सुधीर जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, महामंत्री आशीष कंडारी, हर्षवर्धन सती, पार्वती देवी, अमित प्रदाली, राजीव भट्ट व युवा मोर्चा के समस्त मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0014-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0009-1024x768.jpg)