पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन
सीओ ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस विभाग में नियुक्त दो पुलिस कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस दौरान सीओ ने दोनों पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके दीर्घायु व निरोगी रहने की कामना की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0053-1024x517.jpg)
पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में आयोजित समारोह में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्ड़ियाल ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक गरिमामय क्षण है। सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को शॉल ओढ़ाकर, पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद स्तर से मोमेन्टो प्रदान किए गए। पुलिस परिवार से सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के दीर्घायु व निरोगी रहने की कामना की गई। अपर उप निरीक्षक दामोदर प्रसाद वर्ष 1982 में अविभाजित उत्तर प्रदेश राज्य में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। वर्ष 2003 में मुख्य आरक्षी, वर्ष 2009 में उप निरीक्षक (विशेष श्रेणी) व वर्ष 2022 में अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। इन्होंने सेवाकाल में उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0056-1024x915.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0050-1024x467.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0054-1024x580.jpg)
वहीं आरक्षी मंगल सिंह वर्ष 2008 में भूतपूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। 15 वर्ष की सेवा पुलिस विभाग में दी। सेवानिवृत्त हुए दामोदर प्रसाद व मंगल सिंह ने अपने अनुभव साझा कर उपस्थित साथियों को अपने कर्तव्य निर्वहन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक गणेश बण्डवाल, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनुराधा डबराल, प्रभारी एसओजी निरीक्षक मनोज नेगी, वाचक पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार ममगाई, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह समेत कई पुलिस कार्मिक उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0048-1024x468.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0049-1024x650.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0057-1024x519.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0058-1024x726.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0054-1-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0050-1-1024x467.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0047-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0046-1024x545.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0045-1024x778.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231130-WA0056-1-1024x915.jpg)