भाजपा संगठन के इतिहास में निभाया बेहतरीन किरदार: उनियाल
पूर्व पीएम ने राजनीति के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी किए विशिष्ट कार्य: आशा
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व पीएम स्वर्गीय वाजपेई का जन्म दिवस,
सतेराखाल व ऊखीमठ भाजपा मंडल में कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। जनपद के सतेराखाल एवं ऊखीमठ भाजपा मंडल समेत कई मंडलों में पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व पीएम स्वर्गीय वाजपेई द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00504526529315030532240-1024x462.jpg)
तल्लानागपुर क्षेत्र के सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल में मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश उनियाल ने कहा भारतरत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। भाजपा संगठन के इतिहास में उनका जो बेहतरीन किरदार निभाया, उसको हम कभी भुला नहीं पाएंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि वह एक कुशल वक्ता के साथ-साथ हम सभी के प्रेरणा पूंजी भी थे। उनके विचारों को हम सभी को अपने जीवन में अमल में लाने की जरूरत है। भाजपा संगठन प्रदेश नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। कहा कि हमें एकता संगठन सद्भाव के साथ मिलजुल करके काम करना है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa0056953628464367007479-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00528403373732500430032-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00493765144132206192529-1024x462.jpg)
आपसी मतभेद नहीं रखने है, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में दोबारा फिर से मोदी का परचम लहराएगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विक्रम पैलडा ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी, जीत सिंह मेवाल, दलवीर सिंह राणा, जोत सिंह राणा, रामेश्वर सेमवाल, मानेंद्र कुमार, मीनाक्षी बर्तवाल, गौरव सुपरियाल, अमित कुन्जवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00444834736935552901428-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00487051685412807724864-1024x462.jpg)
वहीं भाजपा मंडल ऊखीमठ में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उक्त कार्यक्रम भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटट् की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी विशिष्ट कार्य किए है, इसलिए पूरे विश्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम विख्यात है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00449209468560304775953-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00483183061259542060442-1024x462.jpg)
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों व संगठन के निर्देशन पर आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीला रावत ने कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सघर्षो से प्रेरणा लेनी चाहिए। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य दर्शनी पंवार, भाजपा जिला मंत्री अंजना रावत, सन्दीप पुष्वाण, मण्डल महामंत्री दलवीर, राजीव भटट्, प्रधान प्रेमलता पन्त, नागेन्द्र राणा, हेमलता नौटियाल, विजय लक्ष्मी त्रिवेदी, पूजा देवी, मान सिंह रावत, प्रदीप त्रिवेदी, दिनेश तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00421130227116672516670-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00395891866347810935428-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00401772371169211201308-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231225-wa00412161438210218053923-300x225.jpg)