अभिमन्यु मरण दृश्य देख छलक उठी दर्शकों की आंखे
तल्लागनापुर क्षेत्र के मदोला गांव में चक्रव्यूह लीला का मंचन,
मंचन देखने को लेकर दूर-दराज से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के मदोला गांव में चल रहे पांडव नृत्य में चक्रव्यूह का मंचन किया गया। सातवें द्वार पर दुर्योधन एवं कौरव सेना ने अभिमन्यु को छल से मार गिराने पर दर्शकों की आंखे छलक उठी। चक्रव्यूह का मंचन देखने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00805636906965188587977-1024x576.jpg)
तल्लानागपुर क्षेत्र के मदोला गांव में चल रहे पांडव नृत्य में पांडव अस्त्र शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं। बुधवार को पांडव नृत्य के दौरान चापड़ में गुरू द्रोणाचार्य द्वारा रचित चक्रव्यूह मंचन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कौरवों की ओर से रचाए गए चक्रव्यूह में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु ने एक के बाद एक द्वार तो भेद दिया, लेकिन सातवें द्वार पर दुर्योधन और अन्य कौरव दल ने छल से 16 वर्षीय वीर अभिमन्यु का धोखे से वध कर दिया। चक्रव्यूह के दौरान अभिमन्यु के मरण के दृश्य ने लोगों को काफी भावुक कर दिया। जिससे वहां उपस्थित दर्शकों की आंखों से आंसू छलक उठे। इस दौरान पात्रों के अच्छे अभिनय की सभी लोगों ने सराहना की। चक्रव्यूह देखने के लिए मदोला, कोठगी, सारी, छिनका, धारकोट, चोपडा, कमेडा, रतूडा, घोलतीर, नगरासू समेत कई गांवों के ग्रामीण पहुंचे थे। पांडव नृत्य में आज पांडव एवं ग्रामीण गंगा स्नान के लिए जांएगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00855871742520025790319-1024x770.jpg)
एक जनवरी को गैंडा कौथिग एव मोरु डाली कौथिग के साथ पांडव नृत्य समापन होगा। चक्रव्यूह मंचन का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति जीवित रहती है। पांडव नृत्य का आयोजन प्राचीन काल से चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है। विधायक ने जूनियर स्कूल के लिए सौन्द्रर्यीकरण के लिए 8 लाख एवं प्राथमिक विद्यालय मदोला के भवन मरम्मतीकरण के लिए पांच लाख की घोषणा की। बताया कि नगरासू-कोठगी मोटरपुल के लिए साढे 12 करेाड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र इसी वित्तीय वर्ष में पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पांडव पंचायती चौक लोकार्पण भी किया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, पांडव नृत्य समिति के कुंवर सिंह नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, पंकज नेगी, सत्यपाल नेगी, दिगपाल सिंह, शिव सिंह रावत, बीरेंद्र नेगी, नागेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, चंद्रमोहन आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00855026296951277233626-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00782153036828765767211-300x226.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00824017255176812048452-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00805059390933606180492-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00812065648778813483147-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00835686350626442070385-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00795403244442437080095-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa00848342831343504947374-1024x770.jpg)