राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे किनारे किया जा रहे स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकंुड राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अवैध तरीके से किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन कड़ी निगरानी रखे हुए है। साथ ही अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0016-1024x477.jpg)
दरअसल, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग केदारनाथ यात्रा के साथ ही केदारघाटी की लाइफलाइन भी है। ऐसे में कुछ लोग राजमार्ग के किनारे स्थाई व अस्थाई तौर पर ढाबा, रेस्टारेंट को लेकर अतिक्रमण कर रहे हैं। तहसील दीवान सिंह राणा ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देशों को अनुपालन करते हुए राजस्व टीम व संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मंे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई व्यक्तियों को स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दिए गए। उन्होंने कहा कि एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण अभियान में एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0016-1-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0015-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0014-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0018-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0020-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0019-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0017-1024x477.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0021-1024x477.jpg)