मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलीराम नौटियाल हुए सेवानिवृत
सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी एवं अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
नौटियाल ने 33 वर्षो तक शिक्षा विभाग में दी सेवाएं
मूलतः जिले के बैनोली गांव निवासी हैं सेवानिवृत्त नौटियाल
नौटियाल के सेवानिवृत्त पर बहने लगे कर्मचारियों के आंसू
रुद्रप्रयाग। शिक्षा विभाग में 33 वर्षों की राजकीय सेवा के पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोखरी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात बलीराम नौटियाल सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर कर्मचारी-अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कुछ कर्मचारियों की आंखों से अश्रु की धारा भी बहने लगी।
यहां कार्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ भाष्कर चन्द्र बेबनी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री नौटियाल बहुत अनुभवी कर्मचारी के अलावा शानदार व्यक्तित्व के भी धनी हैं। विदाई व सम्मान समारोह में प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, ओंकार सिंह रावत, महेन्द्र कुमार, रवि शंकर, पूर्ण सिंह नेगी, राजबर नेगी, कमला पंत, पूजा कश्यप, जितेंद्र कुमार, देवी प्रसाद पुरोहित ने उन्हें ईमानदार तथा कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताते हुए कहा कि इस कार्यालय में अति अल्प समय की सेवा में श्री नौटियाल ने सभी कार्यालय कर्मियों को अपना प्रशंसक बना दिया। समारोह में नौटियाल की धर्मपत्नी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ गीता नौटियाल का विशेष सम्मान किया गया। विदाई कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन काण्डपाल ने किया। राउमावि मसोली के प्रधानाचार्य सुभाष नौटियाल, सरना ऐरास के प्रधानाचार्य महावीर सिंह राणा, राखी बर्तवाल आदि ने श्री नौटियाल के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त के बाद अपने स्थाई निवास ग्राम बैनोली पहुंचने पर उनके पुत्र आलोक नौटियाल, अमन नौटियाल, पुत्री अमृता नौटियाल, पुत्रवधु स्नेहा गौड़ नौटियाल, शम्भू प्रसाद नौटियाल, शिव प्रसाद नौटियाल, जगतराम नौटियाल, घनश्याम प्रसाद नौटियाल, दीप प्रकाश किमोठी ने पुष्पाहार से उनका स्वागत किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image-2121854659-1638449028076.jpg)
इस अवसर पर बैनोली के विद्वत शिक्षक परशुराम सेमवाल द्वारा बनाये गये सम्मान पत्र का वाचन कीर्तिनगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किया। श्री नौटियाल को अपनी शुभकामनाएं देने वालों में हर्षवर्धन बेंजवाल, गणेश प्रसाद गौड़, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाशी देवी, पूर्व प्रधान श्रीमती संगीता नौटियाल, सूर्य प्रकाश नौटियाल, राकेश नौटियाल, अनिल नौटियाल, राइंका कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य परशुराम सेमवाल, परशुराम नौटियाल, श्रीकृष्ण नौटियाल, चन्द्रमोहन नौटियाल, पवन नौटियाल, हरीश सेमवाल, अजीत राम सेमवाल, गोविंद सेमवाल, भगवती नौटियाल, पूर्व ब्लॉक समन्वय गिरिजा सेमवाल, माधव सिंह नेगी, सर्वेश्वरी नेगी, कुसुम भट्ट, अश्वनी गौड़, हेमंत चैकियाल, सिमरन, राइंका कोट बांगर के प्रधानाचार्य विजय सिंह रावत, प्रधानाचार्य राइंका कैलाश बांगर डॉ संदीप शर्मा, प्रधानाचार्य राइंका जैंती शैलेन्द्र थपलियाल, राबाइंका अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्य रागिनी नेगी, राइंका अगस्त्यमुनि के प्रवक्ता सच्चिदानंद सेमवाल, राइंका नगरासू के प्रवक्ता गीता राम पुरी, थैला बैंड पोखरी से आशुतोष गौड़, बीआरसी पोखरी राकेश भट्ट, ओमकार सिंह, देवी प्रसाद पुरोहित, पूर्ण सिंह नेगी, महेंद्र कुमार, कुलदीप गैरोला, अरविंद बेंजवाल, डायट गौचर से रविन्द्र बर्त्वाल, राइंका कोट बांगर के प्रधानाचार्य विजय सिंह रावत, डॉ संदीप शर्मा, राइंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, राइंका डांगचैरा के प्रवक्ता शिव सिंह नेगी, एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष महादेव मैठाणी, चन्द्र शेखर चमोला, पुष्कर सिंह बासकण्डी सहित रूद्रप्रयाग के शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image-2123701701-1638449085674.jpg)