एसपी ने लिया गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग की पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा
3 सुपर जोन, 7 जोन व 27 सेक्टरों में बांटा गया जनपद
रुद्रप्रयाग। मंलगवार से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा भदाणे ने पुलिस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केदार यात्रा के अहम पड़ाव सोनप्रयाग व गौरीकुंड में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0045-1024x899.jpg)
उन्होंने बताया कि केदार यात्रा को लेकर जनपद को तीन सुपर जोन, सात जोन व 27 सेक्टरों में बांटा है। एसपी ने इस व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड क्षेत्र के सेक्टरों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी प्रभारियों से संवाद स्थापित करते हुए यात्रा ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से करने को कहा साथ ही कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। श्रद्धालुओं को निरन्तर आगे की ओर बढ़ने व एक जगह पर भीड़ के रूप में एकत्रित न होने दें। इसके अलावा यात्रा मार्ग की स्थिति एवं मौसम संबंधी जानकारी आपस में साझा करने व इस संबंध में यात्रियों को अवगत कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार अपनाए तथा आपात स्थिति में एसडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को तत्काल आवश्यक मदद देने का प्रयास करें। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाई, चौकी प्रभारी गौरीकुंड कुलेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई सोनप्रयाग राजबर सिंह राणा, उप निरीक्षक सूरज कंडारी सहित संबंधित सेक्टरों के प्रभारी उपस्थित रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0046-1024x830.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0047-1024x771.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0043-1024x726.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0045-1-1024x899.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0046-1-1024x830.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0044-1024x770.jpg)