छः पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम को लेकर जिला पुलिस की ओर से चल रही धरपकड़ के दौरान थाना अगस्यमुनि पुलिस ने छः पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में चल रहा है, जिसमें शराब माफियाओं पर विशेष नजर रखकर उन्हें पकड़ जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240217-wa00417403645656907264699-300x135.jpg)
अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चल रही चैकिंग के दौरान थाना अगस्यमुनि पुलिस ने भीम सिंह पुत्र स्वर्गीय देव सिंह निवासी ग्राम लखेड़ी थाना गैरसैण जिला चमोली को वाहन संख्या यूके 07 पी 0017 सेन्ट्रो कार में छः पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। इस मौके पर उपनिरक्षक आशुतोष चैहान, मुख्य आरक्षी सन्तोष उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240217-wa00417190271725846680382-300x135.jpg)