नये तरीके से किया जायेगा शटल सेवा का संचालन: सुमन
केदारनाथ यात्रा में शटल सेवा के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान सोनप्रयाग से गौरीकंुड तक चलने वाली शटल सेवा को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पार्किग बनाने पर पर भी जोर दिया गया। ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240319-wa00753969823363267534970-1024x768.jpg)
गुप्तकाशी में आयोजित गोष्ठी पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रशासन, परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों शटल सेवा को सुचारु व सरल ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। सीओ ने बताया कि यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं को अनावश्यक लम्बी लाइन में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए इस वर्ष से नए तरीके से शटल सेवा सुविधा शुरू की जाएगी। बताया कि कई बार वाहन संचालक के नशे में वाहन संचालन की शिकायतें मिलती हैं, ऐसे में पुलिस व परिवहन विभाग के स्तर से एल्कोमीटर से नियमित चेकिंग की जाएगी। यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में शटल सेवा संचालित करते हुए पाया जाएगा, तो लाइसेंस तो निरस्त किया ही जाएगा। साथ में अगले दो वर्षों तक उसे शटल सेवा में वाहन संचालन के लिए प्रतिबंधित किए जाने की सहमति भी बनी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240319-wa00741548518906239517473-1024x768.jpg)
गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए जाने व खाली व चौड़े स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाने पर चर्चा हुई। स्थानीय होटल संचालकों को हिदायत दी गई वह उनके होटलों के सामने या आस-पास सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं कराएंगे। सवारियों के होटल में ठहरने पर संबंधित वाहन निर्धारित पार्किंग में अथवा सड़क से अन्यत्र ऐसे जगहों पर खड़े होंगे जिससे कि यातायात बाधित न हो। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में देखभाल कर वाहन चलाने तथा आगामी यात्रा से पूर्व सड़क सुधारीकरण की दशा में सार्थक कदम उठाए जाने के लिए प्रशासन के स्तर से सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किए जाने की अपेक्षा की गई। गोष्ठी में तहसीलदार ऊखीमठ, यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग, थाना प्रभारी गुप्तकाशी, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि सहित शटल सेवा संचालक, स्थानीय व्यापारी व व्यवसायी उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240319-wa00754400929622760327927-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240319-wa00743581257959539603154-1024x768.jpg)