कलश यात्रा के साथ ओंकारेश्वर मंदिर में श्रीराम कथा का आगाज
भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल का वातावरण बना भक्तिमय
ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में स्थानीय जनता के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य जल कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन से भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल आंेकारेश्वर मंदिर सहित केदारघाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा स्थानीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है।

रविवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल आंेकारेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें संपंन कराकर भगवान केदारनाथ व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र सहित तैतीस कोटि-देवताओं का आहवान किया और विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं के साथ कथा स्थल पर व्यासपीठ व भद्र मंडप का निर्माण किया गया। ठीक 11 बजे आयोजक मंडल के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों श्रद्धालुओं की जयकारों के साथ ओंकारेश्वर मंदिर से भटवाड़ी गांव के प्राकृतिक जल स्रोत के लिए रवाना हुए तथा प्राकृतिक जल स्रोत के निकट पहुंचने पर विद्वान आचार्यों ने परम्परानुसार प्राकृतिक जल स्रोत व जल कलशों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ठीक साढ़े ग्यारह बजे 151 जल कलशों से सजी भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा आंेकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई।

कलश यात्रा के आंेकारेश्वर मंदिर पहुंचने पर वहां पूर्व से मौजूद राम भक्तों ने जल कलश यात्रा का पुष्प अक्षत्रांे से भव्य स्वागत किया। यात्रा ने आंेकारेश्वर मंदिर व व्यासपीठ की एक परिक्रमा की तथा प्रधान जल कलश से भगवान आंेकारेश्वर व व्यासपीठ का जलाभिषेक किया। शेष जल कलशों का जल राम भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसके बाद आचार्य विनोद जमलोकी, गिरीश सेमवाल, वेद प्रकाश जमलोकी, विश्व मोहन जमलोकी व राजन सेमवाल के नेतृत्व में कथा स्थल पर पंचगाई के हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में अनेक पूजायें संपंन की गयी। श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर केदार घाटी की सुप्रसिद्ध कथावाचक राधिका जोशी केदारखण्डी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के जीवन पर आधारित कथा की महिमा का गुणगान किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आम जनमानस से सहभागिता का आवाहन किया। श्रीराम कथा में नवीन जोशी, ऋषिराज व विकेक द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है। इस मौके पर संरक्षक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भटट्, प्रधान सन्दीप पुष्वाण, प्रर्मिला देवी, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, व्यवस्थापक राजेश्वरी सेमवाल, संयोजक सुन्दरी सिद्ध, अध्यक्ष कुवरी पुष्वाण, सचिव अंजना रावत, कोषाध्यक्ष ऊषा भटट्, पवन राणा, प्रदीप धर्मवाण, कुब्जा धर्मवाण, अनुसूया प्रसाद भटट्, मगनानन्द भटट्, बबलू जंगली, रमेश नौटियाल, रमेश चन्द्र सेमवाल, रेखा चौहान, सरला रावत, श्याम सिंह बिष्ट, पूजा देवी, रवीन्द्र रावत, रेखा रावत, सुधा नेगी, हेमलता नौटियाल, शारदा नौटियाल, पूनम नौटियाल, मन्दिर समिति प्रशासनिक अधिकारी, यदुवीर पुष्वाण, तुंगनाथ धाम प्रबन्धक बलवीर नेगी सहित आयोजक मंडल व विभिन्न महिला मंगल दलों, कीर्तन मण्डलियो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों राम भक्त मौजूद थे।





