स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर किया सम्मानित
विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के कांडई में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन।
शहीदों की याद में पौधों का रोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प।
अगस्त्यमुनि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत कांडई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का सम्मानित किया। साथ ही वृक्षारोपण का आयोजन कर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0063-1024x746.jpg)
स्वतंत्रता दिवस पर्व पर विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत कांडई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वीरों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बचन सिंह बिष्ट के पुत्र सुल्तान सिंह बिष्ट और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व शिव सिंह के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीणों ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पंच प्रण की शपथ ली गई। साथ ही इस स्थान पर तैयार शिला फलकम पर पुष्प अर्पित कर वीरों को याद किया और इस स्थान से मिट्टी कलश में भरकर ब्लॉक कार्यालय में जमा किया। साथ ही अमृत वाटिका कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रणजीत सिंह राणा, प्रधान सीता देवी, सुल्तान सिंह बिष्ट, सुशीला देवी, सुशील कुमार, रविन्द्र सिंह, चिन्तामणी, विरेन्द्र, विपिन, कांता प्रसाद, जसपाल सिंह, बुद्धिराम, रघुवीर सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0062-461x1024.jpg)