केदारनाथ सीट से राजाराम माकपा प्रत्याशी घोषित
रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की जिला कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जिपंस राजाराम सेमवाल को केदारनाथ विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया। पार्टी के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के प्रर्यवेक्षक व राज्य सचिव मंडल के सदस्य गंगाधर नौटियाल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पार्टी वामपंथी दलों के साथ भाजपा के साथ मुकाबला करेगी। जिन क्षेत्रों में वामपंथी उम्मीदवार नहीं होंगे वहां लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवार के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजाराम सेमवाल का जीवन संघर्ष से भरा है। उनको जनता से बेहतर समर्थन मिलेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image1494570692-1642595973374.jpg)