प्रधानाचार्य सीधी भर्ती की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
राजकीय शिक्षक संघ ने दिया सीईओ कार्यालय पर सांकेतिक धरना,
रुद्रप्रयाग। लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को लेकर जारी विज्ञप्ति के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने सीईओ कार्यालय पर सांकेतिक धरना देकर विज्ञप्ति की प्रति जलाकर विरोध जताया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01512100014985827040364-1024x461.jpg)
बुधवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के आहवान पर राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट की अध्यक्षता में सांकेतिक धरना देकर विज्ञप्ति की प्रति जलाकर विरोध जताया। इस अवसर पर जनपदीय उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, ब्लाॅक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि शंकर भट्ट ब्लाॅक मंत्री अंकित रौथाण, पूर्व जनपदीय उपाध्यक्ष उत्तम चैधरी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उमेश गाग्र्य, कुशालानन्द त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जनपदीय मंत्री आलोक रौथाण ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री जखोली प्रवीण घिड़ियाल सिंह, रौतेला, जगमोहन सिंह करासी, राजेंद्र चैहान, सतीश चंद्र पांडे, संकल्प रावत, विपिन चंद्र, आशीष रावत, भागवत मैखण्डी, रजनीश मैठाणी, प्रदीप सिंह, हरेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र नेगी, राजीव लोचन मैठाणी, संतोष पवार, रमेश चंद्र मैठाणी आदि शिक्षक उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01502640293539913052888-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01524805285362808048178-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa014966633156663962939-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01484824708881853710875-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01475835256101225487823-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01456910756325512442905-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240313-wa01466446745757852183901-1024x461.jpg)