असामाजिक तत्वों पर पुलिस करेगी कठोर कार्यवाही: एसपी
नवसृजित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी दुर्गाधार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का किया स्वागत
पुलिस को दें नशे का सेवन व विक्रय करने वालों की सूचना
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के नवसृजित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी दुर्गाधार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने समस्याओं को सुनकर उपस्थित जनसमुदाय के सामने अधीनस्थ चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0123-1024x466.jpg)
चौकी दुर्गाधार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा भदाणे का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पुलिस स्तर से किए जा रहे आवश्यक सहयोग, किसी भी सूचना पर तुरन्त प्रतिक्रिया देते हुए तत्परता से पुलिस के पहुंचने, निरन्तर जन-जागरुकता करने व इस क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगने सम्बन्धी कार्यों के साथ ही इस क्षेत्र के सनबैण्ड एवं मौणधार में शराबियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए गश्त किए जाने, टैक्सी स्टैंड पर वाहन को लगवाये जाने समेत कई सुझाव प्राप्त हुए। एसपी ने कहा कि प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को नोट कर लिया गया है। पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं पर अधीनस्थों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। बताया कि अब असामाजिक तत्व स्वयं ही दूर हो गए हैं, जबकि पुलिस के स्तर से उनको हटाने के लिए बल प्रयोग भी नहीं करना पड़ा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस के स्तर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़े, ऐसा कार्य करेंगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0130-1024x580.jpg)
नशाखोरी या नशे के विक्रय या नशे का सेवन करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने के लिए बताया। प्रदेश की ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने में रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर कार्य कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कहा कि हमारा ध्येय पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग पर है। हम लोग संविधान के दायरे में रहकर नियमों एवं कानून का पालन कर रहे हैं। आप लोग अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को 112 डायल कर एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से बता सकते हैं। पुलिस आपकी सूचनाओं के आधार पर ही कार्य करती है। इस अवसर पर जिपंस सुनीता बर्तवाल, क्षेपंस बोरा सुलेखा देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, दुर्गा देवी, गम्भीर बिष्ट, प्रहलाद गुसाईं, प्रधान सन विकास नौटियाल, प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, मानेन्द्र कुमार, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, चौकी प्रभारी दुर्गाधार योगेश कुमार, नरेन्द्र सिंह व चौकी दुर्गाधार का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0123-1-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0131-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0116-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0122-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0129-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0117-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0130-1-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0125-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0126-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0115-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0121-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0128-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0119-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0112-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0113-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0120-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0124-1024x580.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0127-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0118-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0114-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230809-WA0111-1024x466.jpg)