महिला यात्री के खोये पर्स को पुलिस जवान ने लौटाया
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री का खोया हुआ पर्स पुलिस ने ढूंढखोज कर वापस लौटाया, जिससे महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। साथ ही महिला ने पुलिस का आभार भी जताया।

जनपद पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान अभियान का उददेश्य खोई सामग्री ढूंढकर वापस दिलाना, खोए मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिलाना, बिछड़ों को मिलवाना है। बुधवार सुबह केदारनाथ धाम में नियुक्त उप निरीक्षक एलआईयू शैलेंद्र भंडारी को मन्दिर प्रांगण के पास एक पर्स गिरा हुआ मिला।
जिसके बारे में नजदीकी खोया पाया सेंटर के अनाउंसमेंट सिस्टम से जानकारी दी गई। कुछ देर में एक महिला परेशान हालत में वहां पर पहुंचकर पर्स को अपना होना बताया। आवश्यक सत्यापन के पश्चात पर्स उन्हें वापस किया गया। महिला ने अपना परिचय जया मिश्रा निवासी भजनपुरा, दिल्ली के रूप में दिया। पर्स में लगभग पन्द्रह हजार, जरूरी कागजात, एटीएम, पैन कार्ड थे। अपना पर्स पाकर महिला ने पुलिस का आभार प्रकट किया। वहीं दूसरी ओर तीर्थ पुरोहित नितिन बगवाड़ी को मंदिर के भीतर एक बैग मिला, जिसमें 25 हजार रूपए नगद कैश और मोबाइल था। तीर्थ पुरोहित ने यहां-वहां पता किया तो राजस्थान के यात्री ने बैग को अपना बताया। इसके बाद यात्री को बैग सौंपा गया, जिससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
