यात्रियों की सुविधा को लेकर पुलिस ने किया हेल्पलाइन नम्बर जारी
कार्मिकों की तैनाती कर यात्रियों को दी जायेंगी बेहतर सेवाएं
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सरल एवं सुगम बनाने को लेकर पुलिस ने एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। इस नम्बर पर श्रद्धालु यात्रा एवं मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस हेल्पलाइन को यात्रियों की सुविधा एवं सहायता के दृष्टिगत शुरू कर दिया है। साथ ही यहां पर कार्मिकों की व्यवस्था भी गई है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230421-WA0068-1024x892.jpg)
आगामी 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए पुिलस केदारनाथ यात्रा हेल्पलाइन नम्बर 7579257572 जारी किया है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जनपद पुलिस स्तर से यात्रियों के लिए एक डैडिकेटेड नम्बर जारी किया है। यात्री अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को बताकर आवश्यक मदद ले सकेंगे। इस नम्बर पर जानकारी देने या सहायता मुहैया कराने के प्रत्येक दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के स्तर से शिकायत व समस्याओं को सम्बन्धित थाना चैकियों को प्रेषित किया जाएगा। इस नम्बर के व्यस्त रहने की दशा में इमरजेन्सी नम्बर 112 पर सम्पर्क कर सकते हैं, जनपद से सम्बन्धित सूचना पर जनपद पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यात्रियों को यात्रा सम्बन्धी जानकारी उनकी ही भाषाओं में दिए जाने के लिए 5 भाषाओं में होर्डिंग्स, बैनर व फ्लैक्स तैयार कर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर लगाए गए है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230419-WA0097-1024x659.jpg)